• Mon. Feb 9th, 2026

सीईओ एसबी सिंह ने मंडला आयुक्त को जानकारी दी बरसाना के राधा बिहारी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय मुख्य कार्यक्रम कराये जायेंगे

ByVijay Singhal

Mar 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीईओ एसबी सिंह ने जानकारी दी कि बरसाना के राधा बिहारी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय मुख्य कार्यक्रम कराये जायेंगे, बरसाना में 05 प्रवेश द्वार बनाये जायेंग, प्रियाकुण्ड से कटारा चौक तथा रंगीली गली एवं रंगीली चौक को सजाया जायेगा, प्रियाकुण्ड पर फसाड लाइटिंग की जायेगी, सांस्कृतिक कार्यकम हेतु 07 छोटे स्टेज बनाये जायेंगे तथा 06 सेल्फी पॉइंट स्थापित किये जायेंगे। मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आगामी सालों हेतु कार्ययोजना बनाते हुए रंगीली चौक तथा कटारा चौक को विकसित किया जाये तथा बरसाना के अलग अलग मुख्य स्थानों को चिन्हित कर विकसित किया जाये। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि समस्त वीआईपी के साथ नोडल अधिकारी लगाये जायें तथा वीआईपी के लिए निर्धारित प्रवेश एवं निकास द्वार पर समस्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस बल वर्दी तथा सादे में तैनात की जाये। मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु यह सुनिश्चित किया जाये कि श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की अभ्रदता न हो। जिसके लिए पुलिस एवं मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जाये।
बैठक में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय, डीएफओ रजनीकांत मिततल, एमवीडीए वीसी एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, एसपी ग्रामीण त्रिगुण विसेन, एमवीडीए सचिव अरविन्द कुमार द्विवेदी, ओएसडी प्रसून्न द्विवेदी, उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, सीओ गोवर्धन आलोक कुमार, सीएमओ डॉ अजय कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.