• Thu. Nov 26th, 2026

जाबरा टोल प्लाजा पर कार सवारों का हंगामा, टोलकर्मी को जमकर पीटा

Byvijay.singhal1233

Mar 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अन्तर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर कार सवारों ने टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। जिसका वीडियो टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गया। घायल टोलकर्मी शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टोलकर्मी का आरोप है कि कार सवार टोल फ्री कराना चाहते थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल पर नोएडा की तरफ़ आ रही कार सवारों ने टोल प्लाजा पर टोल नहीं दिया, जब इसका विरोध टोल प्लाजा पर तैनात बूथ कर्मी महेश कुमार पुत्र यदुवीर सिंह निवासी मंथना थाना ख़ैर जनपद अलीगढ़ के साथ कार सवारों ने मारपीट कर दी। मारपीट में टोलकर्मी घायल हो गया। कार सवारों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। घायल टोलकर्मी शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा।
मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल टोलकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। सीसीटीव फुटेज के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.