हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में रोप वे के निर्माण को लेकर सात सालों से सिर्फ आश्वासन और भरोसा ही मिला….लेकिन हालात जस के तस रहे। अब अधिकारियों ने मई माह तक इसके पूर्ण होने के आसार जताए हैं।
बरसाना उभरते हुए धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है। देश- विदेश के कोने कोने से हजारों श्रद्धालू यहां आ रहे हैँ। लेकिन सरकार कान पर ठीकरा रख कर बैठी है। हर रोज आने वाले हज़ारों श्रद्धालु और पर्यटकों को मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से प्रस्तावित अधूरे प्रोजेक्ट के पूरे होने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि मंदिरों को सहेजने वाली यह सरकार भी इस मामले में चुप्पी साधे बैठी है। सोशल मीडिया पर भी यह मसला खासा ट्रेंड कर रहा है। विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया था। अधिकारियों ने अकाट्य तर्क दिया था कि चीन से उपकरण आने थे, कोरोना महामारी के कारण समय से उपकरण नहीं आ सके। फरवरी में प्रोजेक्ट पूर्ण करा दिया जायेगा। अब यह माह भी गुजर गया। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर ने बीते दिन इसका अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि 22 मार्च तक चीन से तार और उपकरण आ जाएंगे। मई तक रोपवे का कार्य पूर्ण करा दिया जायेगा।
सपा सरकार में रोपवे का हुआ था उद्घाटन
2016 में समाजवादी प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीपीपी मॉडल पर बरसाना में रोपवे का उद्घाटन किया था और युद्ध स्तर पर काम शुरू हो गया था, तभी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार में सूबे की कमान सम्हाली और रोपवे मसला ठंडे बस्ते में चला गया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
