• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन में चोरी की 12 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद हुईं हैं। आरोपियों ने इन मोटरसाइकिलों को अलग-अलग राज्यों से चुराया हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। आरोपी राजस्थान के डीग जिले के रहने वाले हैं। एसपी देहात मथुरा त्रिगुण विषेन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सकरवा बाईपास रोड पर वाहन चोर गैंग के कई सदस्य चोरी की मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा की अगुवाई में वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को चोरी की 12 बाइक, दो तमंचे, 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान कैफ उर्फ कुम्पी पुत्र रसूला निवासी रूध थाना खोह जिला डींग राजस्थान, भगवान सिंह उर्फ पिल्ला पुत्र विजय सिंह निवासी साबोरा थाना कुम्हेर जिला डींग राजस्थान, अजरू पुत्र रसूला निवासी रूंध थाना खोह जनपद डींग राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलोें के साथ-साथ राजस्थान व हरियाणा के कई जिलों में फैला हुआ है। आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.