हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिना टिकट यात्रा करना और रेलवे लाइन क्रॉस करना 102 लोगों को भारी पड़ गया। रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए चेकिंग अभियान में रेल यात्रियों से 73 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट विकास चौधरी के नेतृत्व में सुबह सात बजे से चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई। रेलवे कोर्ट के कर्मचारियों के साथ आरपीएफ और जीआरपी की टीम सभी प्लेटफार्म पर फैल गई। टीम ने एक-एक कर करीब 14 ट्रेनों में चेकिंग की।चेकिंग के दौरान करीब कई यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। चेकिंग टीम ने कई लोगो को लाइन क्रॉस करते हुए पकड़ा। चेकिंग अभियान में सीटीआई हेमंत अग्रवाल, के एम उपाध्याय, टीटी सचिन, हिन पाल, रेलवे कोर्ट स्टाफ दिनेश सोलंकी, जितेंद्र सोलंकी, दीपक मिश्रा, वीरेंद्र, शरद कुमार आदि मौजूद रहे। सीटीआई अभियोजन दल शैलेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े लोगों से 73 हजार का जुर्माना वसूला गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
