हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की महत्वकाँक्षी सूर्याघर योजना के अन्तर्गत घरो के ऊपर सोलर ऊर्जा का संयंत्र लगाकर प्रत्येक घर को 300 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त दिये जाने की योजना है। इस योजना के लिए सर्वे का उत्तरयादित्य डाक विभाग को सौपा गया है। योजना के सर्वे को डाकघर के कर्मचारी प्रत्येक गाँव तथा कस्वे मे घर घर जाकर सर्वे का कार्य कर रहे है। कोई भी व्यक्ति अपने घर का सर्वे कराकर योजना मे रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसके लिए उसे अपना आधार कार्ड की प्रति, मोबाइल नम्बर तथा बिजली के तीन माह के बिल पोस्टमैन को उपलब्ध कराना होगे। इस योजना में लाभार्थी को केन्द्र सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जायेगी। सयंत्र से पैदा हुई बिजली ग्रह स्वामी को दी जायेगी तथा अतिरिक्त बिजली सरकार खरीद लेगी। जिसके मूल्य का भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा।
7455095736
