• Thu. Feb 12th, 2026

रंगोत्सव से पहले जर्जर मकान होंगे चिह्नित, डीएम

ByVijay Singhal

Mar 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में महाशिवरात्रि एवं रंगोत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक की। अधिकारियों ने कहा है कि रंगोत्सव से पहले जर्जर मकानों की जांच की जाएगी, ताकि कोई हादसा न हो। कांवड़ यात्रा के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। 8 मार्च की शिवरात्रि के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों के आस-पास क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था रखी जाए। किसी भी क्षेत्र में गंदगी के ढेर न लगे हों व पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि गली एवं सड़क पर विद्युत के तार ढीले न दिखाई दें। त्योहार के समय कही भी छुट्टा मवेशी सड़कों पर दिखाई न दें। स्थानीय पशु पालकों से भी वार्ता कर ली जाए कि उनके जानवर खुले न रहें। एसएसपी ने महाशिवरात्रि को देखते हएु पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस, लोक निर्माण, नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक करें। ऐसी योजना बनाई जाए कि किसी भी क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। महिला सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल की तैनाती की जाए। कांवड़ यात्रा क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए जाएं। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.