• Fri. Nov 27th, 2026

नाली-खड़ंजा को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे; पथराव भी हुआ

Byvijay.singhal1233

Mar 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के जसौली अड्डे गांव में
नाली-खड़ंजा को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ फायरिंग और पीटने के मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना मांट थाना क्षेत्र के जसौली अड्डे गांव की है। गांव निवासी शेर सिंह एवं अमिताभ के मध्य पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर सोमवार को एक बार फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी- डंडे चलने लगे। छत पर चढ़कर दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में शेर सिंह ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर राकेश, मनीष, अभिताभ, विष्णु, तीर्थराज, मनीष, दुर्ग सिंह के खिलाफ मारपीट एवं अवैध असलाह से फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि झगड़े में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.