• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा जिले में प्रशासन का बड़ा फैसला, महाशिवरात्रि से पहले दो दिन ईंट के टेक्ट्रर रहेंगे बन्द

Byvijay.singhal1233

Mar 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाशिवरात्रि के त्योहार लेकर ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस की बैठक हुई। जिसमें कांवड़ में गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर ईंटों के ट्रैक्टरों का संचालन दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया। महाशिवरात्रि के त्योहार पर महादेव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कांवड़ में गंगाजल लेकर आते है। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक संजीवकांत मिश्र ने मंगलवार को जिला ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ थाने में बैठक की। जिसमें ईंटों के ट्रैक्टरों का संचालन सात और आठ मार्च को बंद रखने का निर्णय लिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजीवकांत मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। त्योहार पर गुरुवार सुबह से लेकर शुक्रवार की शाम तक ईंटों के ट्रैक्टरों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। उल्लंघन करने पर चालक समेत ट्रैक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सारदेव सिंह (निरीक्षक अपराध), भानुप्रकाश वार्ष्णेय, दीपा प्रधान, मुरारी सिंह लंबरदार और ओमवीर सिंह समेत भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.