• Sun. Feb 15th, 2026

राधारमण मंदिर में भक्तों ने खेली गुलाल और पुष्पों की होली

ByVijay Singhal

Feb 26, 2024
Spread the love
मथुरा। वृंंदावन में वसंत पंचमी से ब्रज मंडल में होली का शुभारंभ हो गया। मंदिरों में सुबह शृंगार आरती और राजभोग आरती के बाद गोस्वामियों द्वारा ठाुकरी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाने की परंपरा है। वृंदावन के सप्तदेवालयों में से एक राधारमण मंदिर में शनिवार को देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने आराध्य के नयनाभिराम दर्शनों के बीच गुलाल और पुष्पों से होली खेली। ठाकुर राधारमण मंदिर में दोपहर को राजभोग आरती के बाद भक्त और भगवान के बीच गुलाल और गुलाब एवं गैंदा के पुष्पों से होली खेली गई। मंदिर के सेवायत आशीष किशोर गोस्वामी ने ठाकुर राधारमण लाल की राजभोग आरती करने बाद श्रीराधारानी और राधारमण लाल का चांदी के थालों में सेवित किया गया गुलाल भक्तों पर बरसाया। इसके बाद सेवित पुष्पों की पंखुड़ियों को भी भक्तों पर बरसाया। भक्तजन ठाकुरजी की प्रसादी गुलाल और पुष्पों को पाने के लिए आतुर दिखे। मंदिर के वरिष्ठ सेवायत पदमलोचन गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी से धुल्हैड़ी तक मंदिर में राजभोग आरती के बाद तस्तरी से श्रीजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाने की परंपरा है। भक्तों को होली का प्रसाद मिल जाता है। इसी परंपरा का निर्वाह मंदिर में हो रहा है। राजभोग आरती के बाद प्रसादी गुलाल सेवायत गोस्वामी द्वारा बरसाया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.