हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चैतन्य विहार बिजलीघर पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान स्थानीय लोगों की बिजली टीम से बंच केबल को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। टीम ने जगह-जगह अभियान चलाकर 200 से ज्यादा बकाएदारों के कनेक्शन काटे हैं। चैतन्य विहार बिजलीघर क्षेत्र में बंच केबल हटाने पहुंची निगम की टीम का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। स्थानीय लोग केबल पर मालिकाना हक जता रहे थे। कर्मियों के काम में रुकावट डाल रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर एसडीओ संदीप वार्ष्णेय मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों से केबल खरीदने के बिल मांगे गए तो वो दिखा नहीं पाए। इसके बाद अधिकारियों ने काम में रुकावट डाल रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। बाराहघाट पर भी मरम्मत कार्य के दौरान लोगों ने व्यवधान उत्पन्न किया, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें शांत करा दिया। जमुना कॉलोनी में भी लोगों ने निगम टीम द्वारा खंभा लगाने का विरोध किया। एसडीएम संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि केबल को लेकर कुछ लोगों ने विवाद किया था। उन्हें समझा दिया गया है। बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कटे हुए कनेक्शनों को निरीक्षण कर चेक किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
