• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा। सीआईएमएस अस्पताल में हुआ कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

ByVijay Singhal

Feb 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में सीआईएमएस अस्पताल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेसीआई मथुरा कालिंदी, जेसीआई मथुरा पंखुड़ी और जेसीआई मथुरा आन्या द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। संचालन जेसीआई कालिंदी की पूर्व अध्यक्ष तथा जेसीआई आन्या की संस्थापक जेसी निधि शर्मा ने किया। इस अवसर पर डा. दिशा वर्मन ने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और रोकथाम, डा. मनोज शर्मा ने हड्डियों से संबंधित रोगों के बारे में डा. आशीष शर्मा ने किडनी से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही डा. बृजेंद्र तिवारी ने कई उदाहरण देकर समय-समय पर रुटीन चेकअप के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कैंसर से निजात पा चुके कुछ योद्धाओं को भी आमंत्रित किया गया जिन्होंने सबके सामने अपने अनुभव साझा किया। तीनों संस्थानों द्वारा सभी योद्धाओं को हेल्थ बास्केट देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष गौरव भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संतोष मिश्रा जेसीआई कालिंदी की अध्यक्ष जैसी ममता अग्रवाल, अंजली खंडेलवाल, रश्मि शोरावाला, शैली शाह, रानी खंडेलवाल, तृप्ति माहेश्वरी, नम्रता सिंह, ज्योति अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, अर्चना सिंह उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.