हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ में बाइक चोरी समेत 12 से अधिक मामलों में वांछित आरोपी को पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। मुखबिर की सूचना पर थाना शेरगढ़ प्रभारी सोनू कुमार बैंसला शेरगढ़-कोसी मार्ग के खड़वाई मोड़ पर पहुंचे। चेकिंग के दौरान एक शख्स पुलिस काे देखकर भागने लगा। पुलिस टीम दौड़ी तो फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से बाइक, 315 बोर का तमंचा, 3 कारतूस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राकेश निषाद, थाना फैट नगर, हसनपुर, हरियाणा के ऊपर 12 से अधिक केस दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश ने ही मिनी स्टेडियम में चल रहे मैच के दौरान 4 जनवरी को बाइक चोरी की थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
