हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे पहुंचे। यहां उन्होंने मथुरा जंक्शन का निरीक्षण किया। वह कमसम फूड प्लाजा (रेस्तरां) भी पहुंचे। यहां शिकायत पंजिका नहीं मिलने पर उन्होंने संचालक को फटकार लगाई। अधिकारियों से भी जवाब-तलब किया। इधर, यात्रियों से भी बातचीत की, शिकायत की। यात्रियों ने भी कुछ अव्यवस्थाओं की शिकायत की। मंत्री के दौरे के दौरान अधिकारियों के पसीने छूट गए। रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे शाम करीब चार बजे करीब निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से मथुरा जंक्शन पहुंचे। सबसे पहले वह प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। यहां स्थित कमसम फूड प्लाजा में काउंटर पर मौजूद प्रबंधक से शिकायत पुस्तिका मांगी। पता लगा कि वर्ष 2018 के बाद से पुस्तिका में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। अंतिम शिकायत पानी से संबंधित थी। शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई। इस बात की जानकारी भी दर्ज नहीं थी। रेस्तरां के अंदर शिकायत पुस्तिका उपलब्ध होने की जानकारी भी चस्पा नहीं थी। इस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों व प्रबंधक को फटकार लगाई। प्लाजा और स्टेशन के कर्मचारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यात्री परेशानी होने पर शिकायत कैसे दर्ज कराएंगे। इस पर रेस्तरां स्टाफ कोई जवाब नहीं दे पाया। खाना खा रहे एक यात्री से भी रेल राज्य मंत्री ने बातचीत की। यात्री ने मंत्री के सामने बिल संबंधित शिकायत की। बताया कि एक बिल दिया जा रहा है। दूसरा अपने पास रखा जा रहा है। इस पर उन्होंने बिल भी चेक किए। कुछ बिल जांच के लिए भी लिए जब्त रख लिए। रेल राज्यमंत्री ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि अमृत भारत योजना के तहत करीब 700-800 करोड़ से जंक्शन पर जल्दी ही विकास कार्य करवाए जाएंगे। जंक्शन पर आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रही है। इस दौरान डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल, स्टेशन निदेशक एस के श्रीवास्तव, जीआरपी थानाध्यक्ष संदीप तोमर, आरपीएफ इंस्पेक्टर अवधेश गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि कैंटीन में जो सुविधा दी जानी चाहिए, वह नहीं दी जा रही हैं। शिकायत पुस्तिका नहीं हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
