• Thu. Feb 12th, 2026

बरसाना टाउनशिप को लेकर किसान और विकास प्राधिकरण के बीच हुई पहले दौर की बातचीत

ByVijay Singhal

Feb 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण अब बरसाना टाउनशिप के लिए किसानों को मनाने में जुट गया है। सोमवार को प्रस्तावित टाउनशिप से जुड़े किसानों के साथ सकारात्मक बैठक हुई है। इसमें बरसाना के विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर किसानों ने सहमति व्यक्त की।
गौरतलब रहे कि मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण राधा रानी की नगरी बरसाना में पहली टाउनशिप बसाने जा रहा है। इसके लिए 157 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। बरसाना के निकट छाता और गोवर्धन रोड के मध्य प्रस्तावित इस टाउनशिप का स्थानीय किसान जमीन अधिग्रहण को लेकर विरोध कर रहे हैं।
इसी बिंदु पर किसानों के साथ विप्रा सचिव अरविन्द कुमार द्विवेदी की तहसील और नगर पंचायत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक हुई। बैठक में कुछ लोगो ने टाउनशिप निर्माण के विरोध में नारे बाजी भी की। इस दौरान किसान लाखन सिंह, हीरा लाल आदि ने अपनी बात सचिव के समक्ष रखी। सचिव श्री द्विवेदी ने सरकारी कानून के तहत मिलने वाले मुआवजे की जानकारी दी। उन्होंने बताया सर्किल रेट से दोगुना मुआवजा देना वर्तमान में प्रस्तावित है। इस टाउनशिप के बनने से बरसाना का चहुँमुखी विकास होगा, आय के विभिन्न संसाधन पैदा होंगे । इसके लिए वृंदावन का उल्लेख किया। कहा कि अयोध्या में भी पहले विरोध हो रहा था लेकिन अब वहां के विकास को देख सभी स्थानीय नागरिक भारी खुश हैं। वृंदावन में टाउनशिप बढ़ रहीं हैं,वहां के विकास को देखकर ही वृंदावन सर्वाधिक पर्यटक आ रहे हैं। ऐसी ही स्थिति बरसाना में होगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस पर किसानों ने सकारात्मक रुख रखते हुए आपस में विचार करके फैसला लेने का भरोसा दिया।
इस पर विप्रा सचिव ने आगे कुछ और बैठक करते हुए इस विषय पर सहमति बनाने की बात की। सकारात्मक बातचीत में तहसीलदार कानूनगो लेखपाल के आलावा बरसाना नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनधि पदम सिंह फाेजी सहित करीब 200 किसान भी मौजूद रहे।
बैठक के संबंध में प्राधिकरण सचिव अरविंद द्विवेदी ने बताया कि किसानो को वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया गया है। कुछ मुद्दों पर उनके संशय का निदान करने का आश्वासन दिया गया है। अभी इस मामले में कई दौर की बातचीत चलेगी उसके बाद सभी की इच्छा के साथ टाउनशिप के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.