• Wed. Feb 11th, 2026

महानगर में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिल व चेकिंग के नाम पर जनता का निरंतर उत्पीड़न

ByVijay Singhal

Feb 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 19 फरवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक  के आगरा मंडल वरिष्ठ महासचिव देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी कुमेरिया महानगर संयोजक विजय सिंघल शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक ,  युवा महानगर अध्यक्ष फैजान कुरैशी महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक ने अपने संयुक्त वक्तव्य मे कहा मथुरा महानगर में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिल व चेकिंग के नाम पर जनता का निरंतर उत्पीड़न किया जा रहा है बिजली चोरी की जनता पर झूठी एफआईआर की जा रही है तीन माह पहले चौबिया पाड़ा क्षेत्र में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम केंट एसडीओ गौरव गुप्ता केंट जेई द्वारा चौबिया पाड़ा क्षेत्र की जनता का उत्पीड़न किया गया था एसडीओ गौरव गुप्ता द्वारा पूरी समाज को चोर बताया गया था।
व घरों में घुसकर एसडीओ गौरव गुप्ता जैई विजिलेंस टीम द्वारा  महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया था।
लेकिन प्रशासन ने चौबिया पाड़ा क्षेत्र के 35 युवाओं पर  फर्जी  मुकदमा दर्ज कर दिया। किसान नेताओं ने कहा  चौबिया पाड़ा क्षेत्र के युवाओं पर लगे फर्जी मुकदमे हटाने के लिए आंदोलन भी किए थे पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर मुकदमा  हटाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक चौबिया पाङा क्षेत्र के निर्दोष युवाओं के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए और अभी तक घरों में घुसकर महिलाओं से अभद्र व्यवहार  करने वाले एसडीओ जैई पर  मुकदमा दर्ज नहीं हुआ एसडीओ जैई पर मुकदमा दर्ज करने की मांग के लिए दो ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक एसडीओ और जैई पर कोई कार्यवाही नहीं  की जिससे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेताओं मे रोष है  प्रशासन से मांग की 24 घंटे में चोविया पाड़ा क्षेत्र में महिलाओं से घरों में घुसकर अभद्रता  करने वाले एसडीओ गौरव गुप्ता केंट जै ई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए नहीं तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता मथुरा महानगर में विद्युत विभाग के खिलाफ एक बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.