• Wed. Feb 11th, 2026

डीएमटी मालगाड़ी का डिब्बा डिरेल, ढाई घंटे मथुरा-नई दिल्ली ट्रैक ठप

ByVijay Singhal

Feb 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन के नया बस अड्डा आरओबी के पास रविवार शाम को डिवीजनल मेटेरियल ट्रेन (डीएमटी) मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिये डिरेल हो गए। इससे मुख्य लाइन के डाउन ट्रैक पर यातायात ढाई घंटे घंटे बाधित रहा। घटना की जांच संयुक्त टीम कर रही है। संयुक्त टीम की रिपोर्ट के बाद सही कारण सामने आएगा।
मथुरा-नई दिल्ली डाउन रेल लाइन पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। शाम 5.55 बजे करीब ट्रैक के दोनों ओर गिट्टी डालने का कार्य डीएमटी मालगाड़ी द्वारा किया जा रहा था। नया बस अड्डा रेलवे ओवरब्रिज पर डीएमटी के इंजन से 6वें डिब्बे के चार पहिये पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग टीम ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया। आगरा-दिल्ली वाया मथुरा लाइन की ट्रेनों को जहां का तहां रोका गया। मौके पर सबसे पहले दिल्ली की तरफ के अन्य डिब्बे को अलग कर रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। उसके बाद मथुरा के तरफ के डिब्बों को हटाया गया। इसके बाद करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी के कुछ डिब्बों को पटरी पर दौड़कर चेक किया गया। वहीं, बेपटरी डिब्बे को रेल विभाग की इंजीनियरिंग टीम व अधिकारियों ने डिब्बे को पटरी पर लाने का प्रयास किया, जिसमें रात 8.28 बजे करीब सफलता हासिल हुई। इसके बाद ट्रैक को सुचारू किया गया। हादसे को लेकर संभावना जताई जा रही है कि या तो ट्रैक पर गिट्टी आई होगी या फिर डिब्बे में गिट्टी का लोड एक ओर आ गया होगा। राहत कार्य के दौरान हाइड्रोलिक जैक का प्रेशर पाइप भी लीक हो गया। इसके चलते राहत कार्य में देरी का सामना इंजीनियरिंग टीम को करना पड़ा। दरअसल, हाइड्रोलिक जैक के सहारे ही डिब्बे को उठाकर वापस पटरी पर लाया जाता है। संयुक्त जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

डिब्बा डिरेल होने की संयुक्त जांच होगी। इस जांच को इंजीनियरिंग, सिग्नल एंड टेलीकॉम, कमर्शियल, आरपीएफ, ऑपरेटिंग विभाग करेगा। इसमें ट्रैक के नुकसान का आकलन किया जाएगा, स्लीपर के नुकसान का आकलन होगा। सबसे पहले डीएमटी जिस जगह डिरेल हुई है, उस बिंदु की तलाश करना सबसे महत्वपूर्ण काम होगा। साथ ही गाड़ी की स्पीड व अन्य बिंदुओं पर भी जांच होगी। देर रात तक राहत कार्य जारी रहा। इसके बाद संयुक्त जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू हुई। दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियों को भी शाम 6 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक धीमी गति से गुजारा गया। इसके कारण दर्जनभर से अधिक ट्रेन देरी से मथुरा जंक्शन पर पहुंचने के बाद अपने गंतव्यों के लिए आगरा-भरतपुर की ओर रवाना हुईं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.