• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा में जल्द यमुना जी की विषैली स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो प्राण त्यागने की कहा

ByVijay Singhal

Feb 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रभु श्रीकृष्ण की पटरानी कही जाने वाली यमुना की दुर्दशा से व्यथित यमुना भक्तो ने एक बैठक में भावुक होते हुए प्राण त्यागने तक की बात कही है।
यमुना प्रदूषण व समाधान मुद्दे पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ की बैठक विश्राम घाट स्थित गुरु कृपा गेस्ट हाउस पर संगठन, तीर्थ पुरोहितों व यमुना भक्तो के साथ आहूत की गयी जिसमें महासंघ द्वारा आगामी वृहद आंदोलन को लेकर विचार विनियम कर रूपरेखा तैयार की। यमुना की दुर्दशा पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए यमुना भक्तो ने भावुक होते हुए प्राण त्यागने तक की बात कही है। बैठक में निर्णय हुआ कि सोमवार को जिलाधिकारी से मिल कर वर्तमान वस्तुस्थिति से अवगत कराया जायेगा साथ ही शीघ्र इस समस्या से निदान के लिए त्वरित कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी से मांग की जायेगी। बैठक में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रजप्रांत संरक्षक घनश्याम हरियाणा ब्रजप्रांत अध्यक्ष लालजीभाई शास्त्री , ब्रजप्रांत महामंत्री पंडित अमित भारद्वाज , कोषाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी बॉबी ब्रजमंडल उपाध्यक्ष कपिलानंद चतुर्वेदी ब्रजमंडल महामंत्री अजय चतुर्वेदी , कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ,दिनेश चतुर्वेदी , राजकुमार शर्मा सुरेंद्र चतुर्वेदी ,लोकेश आदि यमुना भक्त मौजूद थे l बैठक का संचालन ब्रजमंडल महामंत्री पंडित यज्ञदत्त शास्त्री ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.