हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में खुलेआम दुकानों पर मिलावटी दूध, दुग्ध उत्पाद और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने की शिकायत एक अधिवक्ता ने मानवाधिकार आयोग से की है। आरोप लगाया है कि रिश्वतखोरी की एवज में इस धंधे को बल दिया जा रहा है। शरारती तत्व लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आयोग ने डीएम और एसएसपी से जवाब मांगा है। अधिवक्ता दिनेश गौतम ने बताया कि दूध, मिठाई और पनीर आदि के नाम पर जहर बेचकर लाभ अर्जित किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि खाद्य विभाग के दो अधिकारी इन मिलावटखोरों से अवैध रूप से लाखों रुपये कमा रहे हैं। उप्र के मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद ये दोनों क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे मांस विक्रेताओं और बूचड़खानों को बल दे रहे हैं। इसकी एवज में रिश्वत के रूप में मोटी रकम ली जा रही है। अधिवक्ता दिनेश गौतम के अनुसार आयोग ने शिकायत का अवलोकन कर डीएम और एसएसपी को लिखा है कि शिकायत में लगाए गए आरोप यदि सही हैं, तो आम जनता के जीवन को अत्यधिक खतरे में डालने के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। 4 सप्ताह के भीतर जांच के दौरान एकत्र किए गए खाद्य उत्पादों और दूध के नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट सहित मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट दें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
