• Tue. Feb 10th, 2026

वृंदावन में 23 करोड़ की लागत से बनेगा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तैयार किया प्रस्ताव

ByVijay Singhal

Feb 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दो वर्ष से वृंदावन में बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बढ़ रही है। विशेष मौके पर तो यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो रही है। पल-पल पर जाम लगता है। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी खासी परेशानी होती है। ऐसे में ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन के लिए अलग से 23 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए अलग से कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया जाएगा। यह प्रस्ताव पर्यटन विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जल्द ही इसे स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा। वर्ष 2017 में नगर पालिका मथुरा को नगर निगम का दर्जा मिला। वृंदावन नगर पालिका का अस्तित्व समाप्त कर नगर निगम में शामिल किया गया था। वर्ष 2020 में नगर निगम ने मथुरा में स्मार्ट सिटी योजना के तहत इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया। इसमें मथुरा और वृंदावन जोन के 20 चौराहे शामिल किए गए थे। इन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल तथा पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम लगाए गए। इसका कंट्रोल कमांड सेंटर नगर निगम के जनरलगंज स्थित कार्यालय में है। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते सब कुछ ठप रहा। लेकिन, दो वर्ष से आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुणा वृद्धि हुई है। वृंदावन में बांकेबिहारी जी के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इस पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन में अलग से आइटीएमएस की जरूरत महसूस की है। परिषद ने 23 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें ट्रैफिक सिग्नल, पब्लिक एड्रेस और कैमरे लगाए जाने हैं। इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए पर्यटन विभाग को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद इस ओर काम आगे बढ़ेगा। ये चौराहे हो सकेंगे शामिल वृंदावन में मुख्य रूप से करीब डेढ़ दर्जन तिराहे व चौराहे हैं। इनमें विद्या पीठ चौराहा, नगर निगम कार्यालय, हरि निकुंज, चैतन्य विहार ओवरब्रिज, इस्कान मंदिर चौराहा शामिल हैं। इनको नए सिस्टम में शामिल किया जाएगा। वृंदावन में अभी यहां लगे सिग्नल अटल्ला चुंगी, पागलबाबा, प्रेम मंदिर, रुक्मिणी विहार में ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं। वृंदावन में अलग से कमांड सेंटर बनाया जाएगा। ट्रैफिक सिग्नल की संख्या बढ़ेगी। यातायात व्यवस्थित होगा। साथ ही पूरे वृंदावन में पीए सिस्टम के जरिए किसी भी सूचना को एक साथ प्रसारित किया जा सकेगा। शशांक चौधरी, नगर आयुक्त ने कहा
वृंदावन में आइटीएमएस के लिए योजना तैयार की गई है। स्वीकृति के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। ये काम नगर निगम को कराना है। नगेंद्र प्रताप सिंह, सीईओ, ब्रज तीर्थ विकास परिषद। -वृंदावन में अलग से आइटीएमएस के संबंध में हमें अभी जानकारी नहीं मिली है। शासन से अगर स्वीकृति मिलती है तो काम कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.