• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा के जीएलए एवं संस्कृति विवि में विद्यार्थियों को बताई गई सरकार की रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां

ByVijay Singhal

Feb 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा कराये गए रिकॉर्ड तोड़ कामों का लेखा जोखा बताने के लिए प्रदेश भर में विश्व विद्यालयों में आयोजन किये जा रहे है। इसी श्रंखला में शनिवार को मथुरा के जीएलए एवं संस्कृति विवि आयोजित हुए ऐसे ही एक महत्वपूर्ण समारोह में लखनऊ विवि से सेवानिवृत्त अंग्रेजी और आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग की विख्यात प्रवक्ता डॉ निशी पांडे ने विधार्थियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल नेतृत्व में उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई योजना का संक्षिप्त विवरण दिया, कैसे परिदृश्य ने अर्थव्यवस्था को बदल दिया और पर्यटन, अस्पताल, होटल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा हुए। उन्होंने 2020 की कोविड की ​​​​स्थिति की भी याद दिलाई और कैसे भारतीयों ने आध्यात्मिकता के माध्यम से सदमे को झेला। उन्होंने छात्रों से उपनिवेशवाद से मुक्ति पाने और गुलाम सूरत न बनने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों का मूल्यांकन करने में व्यस्त रहने के बजाय सौंपे गए कार्यों के प्रति समर्पित होने पर जोर दिया। संस्कृति विवि के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में संपन्न हुए कार्यक्रम में जानकारी दी कि 19 फरवरी को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान 10 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। सरकार 1 करोड़ नौकरियां पैदा करने की योजना बना रही है, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का महत्व, कौशल विकास और छात्रों को कौशल के लिए तैयार करने में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर भी बात करते हुए फैकल्टी और छात्रों से सरकार के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिन्हें हर किसी को जानना-समझना चाहिए और उनका बेहतर उपयोग करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सबसे बड़े राज्यों में से एक है जो एक ऐसा सांस्कृतिक केंद्र है जहां सभी धर्म मौजूद हैं। यूपी में सबसे ज्यादा 317.9 मिलियन पर्यटक आते हैं। उन्होंने यूपी सरकार: डेस्टिनेशन उत्तर प्रदेश, एडवांटेज उत्तर प्रदेश की एक प्रस्तुति भी दी और सरकार की कई गतिविधियों जैसे बुनियादी ढांचे, सुशासन, व्याख्यान के दौरान नए भारत के नए उत्तर प्रदेश पर सरकार की उपलब्धियों और उपलब्ध सुविधाओं पर प्रकाश डालने वाला एक वीडियो कार्यक्रम में दिखाया गया।

संस्कृति विवि के कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 6 वर्षों में राज्य को बेहतर बनाने में उनका मुख्य योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार संस्कृति यूनिवर्सिटी को स्टार्टअप की मंजूरी दे रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.