• Thu. Nov 26th, 2026

नगर निगम ने मुक्त कराई 5 करोड़ की बेशकीमती जमीन

Byvijay.singhal1233

Feb 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम ने पांच स्थानों पर भूमाफिया द्वारा कब्जा की गई सरकारी जमीन को मुक्त कराया है। मुक्त कराई जमीन करीब 2830 वर्गमीटर क्षेत्रफल की है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन क्षेत्रांतर्गत सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में बुधवार को सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल, राजस्व निरीक्षक अवध बिहारी, राधे बिहारी लेखपाल, वेद प्रकाश तिवारी, लक्ष्मण और अन्य निगम कर्मियों के साथ भूमाफिया द्वारा नगर निगम की जमीन पर किए गए कब्जे और निर्माण को हटवाकर 5 स्थानों पर भूमि खाली कराई गई। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि श्याम बाबू द्वारा चहारदीवारी बनाकर कब्जा किया गया था। दूसरे व्यक्ति ने भी कब्जा किया था। तीसरे व्यक्ति गुड्डू ने एक कमरा और चहारदीवारी बनाकर कब्जा किया था। उक्त कब्जों को निगम की टीम द्वारा जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया गया। साथ ही कुछ भूमाफिया द्वारा रामनगर में नगर निगम की कीमती जमीन पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाकर एक प्राइवेट कॉलोनी बनाई गई थी। जिसे नगर निगम की टीम द्वारा जेसीबी से हटवा दिया गया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि की कीमत लगभग 5 करोड़ है। शशांक चौधरी, नगर आयुक्त ने बताया अवैध कब्जे को ध्वस्त कर भूमाफिया को स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया गया है कि नगर निगम अपनी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं करेगा और भूमाफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.