• Thu. Nov 26th, 2026

नोहझील में बरात चढ़ते ही दूल्हे में मारी गोली, बदमाश हुए फरार

Byvijay.singhal1233

Feb 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील कस्बे में बरात चढ़त के दौरान बदमाशों ने दूल्हे को गोली मार दी। गोली दूल्हे की जांघ पर लगी है। इससे बारात में भगदड़ मच गई। इलाका पुलिस ने घायल दूल्हे को सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर घायल में मथुरा रेफर कर दिया गया है। बदमाश मौके से फरार हो गए। सोनम पुत्री निरंजन निवासी फरीदमपुर थाना नौहझील की शादी अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव दमुआका निवासी रेखपाल के पुत्र गौरव के साथ तय हुई थी। बुधवार को दोनों की शादी थी। चारों ओर खुशी का माहौल छाया हुआ था। निरंजन ने शादी का कार्यक्रम रायपुर मार्ग स्थित कृष्णा मैरिज होम में रखा। बरात चढ़त के दौरान 5-6 अज्ञात बदमाश गाड़ी में आए। दूल्हे ने बताया कि वह पैदल थे और उसे गोली मार दी। गोली दूल्हे गौरव की जांघ में जा धंसी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। दूल्हे के गोली लगी देख बरातियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां से डाक्टरों ने मथुरा रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया दूल्हे को मथुरा रेफर किया गया है। जांच की जा रही। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.