हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की एक महिला के बदायूं के युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर संबंध बनाने का दबाव डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि युवक उसका परिचित था। शादी से पूर्व उसने अश्लील वीडियो बना ली थी। अब पति को फोन करके रुपये मांग रहा है और संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। पीड़िता के अनुसार कुछ ही समय पहले उसकी शादी हाईवे इलाके के युवक से हुई है। शादी से पहले दूर के परिचित जितेंद्र निवासी जिला बदायूं ने धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। कई दिनों से आरोपी पति को फोन कर रुपये मांग रहा है। पति को कहता है कि वीडियो डिलीट करानी है तो पत्नी को उसके पास भेजे। वरना, वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
