• Mon. Feb 9th, 2026

ससुराल में नई नवेली दुल्हन को मनपसंद खाना नहीं मिला, तो पहुंच गई जीजा के घर

ByVijay Singhal

Feb 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में करीब अठारह दिन पहले पश्चिमी बंगाल से ब्याह कर गांव हरनौल आई महिला मनपसंद खाना न मिलने से नाराज होकर गांव में अपने जीजा के घर आ गई। जहां से वापस ससुराल जाने से मना कर दिया। महिला का आरोप है कि पति और साथ आए लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके और जीजा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पश्चिमी बंगाल में मेदिनीपुर जिले के थाना घाटाल क्षेत्र के गांव कुटी घाटी की रहने वाली महिला अपरना का आरोप है कि उसके जीजा अंगद ने उसकी शादी 27 जनवरी 2024 को अपने ही गांव हरनौल में मोतीराम के साथ कराई थी। जहां ससुराल वाले उसे मनपसंद खाना नहीं देते थे। जिससे नाराज होकर वह अपने जीजा के घर चली आई।
उसके पति मोतीराम अपने साथी धर्मवीर, राजकुमार और संजीव को साथ लेकर उसे बुलाने के लिए जीजा अंगद के घर आए। उसने उनके साथ ससुराल जाने से मना कर दिया। इसी बात पर उन लोगों ने उसके और जीजा अंगद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संजीवकांत मिश्र का कहना है कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.