हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्री केशवदेव मंदिर में वसंत पंचमी पर वसंती बयार बहेगी। श्रीकेशव देवजी वसंती परिधान में दर्शन दे रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकेशवदेव मंदिर को वसंती स्वरूप प्रदान कर आकर्षित बनाया जाता है। ठाकुर श्रीकेशवदेवजी महाराज वसंती परिधान में भक्ताें को दर्शन दे रहे हैं। मंदिर में वसंती विद्युत सज्जा, परिधान, श्रृंगार, अन्य सज्जा वसंती होगी। संस्थान के बाल गोपाल शिक्षा सदन में विद्या की देवी मां सरस्वती का सुबह 11 बजे मंदिर के पूजाचार्य व विद्यार्थियाें द्वारा पूजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिराें में होली (फाग) महोत्सव का शुभारंभ भी हो जाता है। पूरे फाल्गुन मास तक अबीर-गुलाल, फूलाें की होली ठाकुरजी के साथ-साथ श्रद्धालुओं के साथ खेली जाती है।
