हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में वसंत पंचमी पर बुधवार को ठाकुर बांकेबिहारीजी भक्तों संग होली खेलकर ब्रज में 40 दिवसीय होली की शुरुआत करते हैं। पंचमी पर वसंती पोशाक धारण कर श्रृंगार आरती के बाद सेवायत ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाएंगे, तो ब्रज में इसी दिन से होली की शुरुआत होती है।
ठा. बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया ठा. बांकेबिहारीजी भक्तों संग होली खेलकर ब्रज में 40 दिवसीय होली की शुरुआत है। ठाकुरजी गुलाल का फेंटा बांध गाल पर गुलाल लगाकर ही भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।
मंदिर में बुधवार की सुबह श्रृंगार आरती से पहले सेवायत ठाकुरजी के गालों पर गुलाल लगाया। इसके बाद सेवायत ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल उड़ाकर भक्तों को होली के रंग में सराबोर किया। ऐसे में मंदिर में प्रवेश करते ही आराध्य के प्रसादी रंग के एक-एक कण में सराबोर होने को उत्साहित श्रद्धालु देश दुनिया से वृंदावन में डेरा डाल लिया। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में वसंत पंचमी पर देशभर के श्रद्धालु वृंदावन में डेरा डालकर आराध्य के आंगन में होली का आनंद लेंगे। ऐसे में मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने आने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन की व्यवस्था की है। मंदिर में अधिक देर तक श्रद्धालुओं का ठहराव भी न हो। इसके लिए सुरक्षागार्डों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
