• Mon. Feb 9th, 2026

बोर्ड बैठक के विभिन्न प्रस्तावों पर पार्षद ने जताई आपत्ति

ByVijay Singhal

Feb 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की मंगलवार को संपन्न हुई तृतीय बोर्ड बैठक को लेकर समाजवादी पार्टी के वार्ड 31 से पार्षद और नेता पार्षद दल मुन्ना मलिक ने कई प्रमुख मुद्दों पर आपत्ति दर्ज करायी है। श्री मलिक ने कहा है कि बोर्ड बैठक में उनके वार्ड में सीवर टेक्स- 2021 से 2024 तक लगा हुआ है जबकि उक्त वार्ड में सीवर नहीं है। इसके अलावा पार्षद ने जलकर को लेकर कहा है कि वार्ड के े जिन घरों में जल की बूंद नहीं पहुंच रही है उनसे जबरन टैक्स वसूला जा रहा है। नियमावली के अनुसार जलकर उन क्षेत्रों में लगाया जा सकेगा जहां निगम द्वारा जल की आपूर्ति की जाती हो। वार्ड में इसी तरह के तमाम प्रस्तावों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए पार्षद ने प्राथमिकता से इनके निस्तारण की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.