• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा वृंदावन नगर निगम के लिए 587 करोड़ का बजट स्वीकृत

ByVijay Singhal

Feb 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम बोर्ड ने मंगलवार को 587 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति दे दी है। इसमें 580 करोड़ रुपए के व्यय और 413 करोड़ के सकल प्राप्ति से आय शामिल है। जनरलगंज स्थित नगर निगम बोर्ड की बैठक मंगलवार को दोपहर एक बजे से शुरू हुई। महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशन में वित्त अधिकारी ने सबसे पहले वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 के अवशेष समय के लिए पुनरीक्षित बजट प्रस्तुत किया। इसकी आम सहमति के बाद बोर्ड ने आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 का 587 करोड़ का मूल बजट प्रस्तुत किया। इसमें सकल प्राप्ति के रूप में 413 करोड़ सहित 5877413197 करोड़ की कुल आय का ब्योरा दिया गया। इसमें 580 करोड़ का व्यय भी निर्धारित है। बजट में नगर निगम ने सड़क मरम्मत और अनुरक्षण पर 12 करोड़ के खर्च का प्रावधान किया है। इसके अलावा जलापूर्ति पर 9 करोड़, प्रकाश व्यवस्था पर तीन करोड़, नाला सफ ाई पर 1.10 करोड़, सीवरेज पर 2.20 करोड़ का खर्च निर्धारित किया है। इसके साथ ही सफ ाई कार्य के ठेका पर 2.10 करोड़, अधिष्ठान पर 144 करोड़ खर्च होंगे। इसमें कर्मचारियों के वेतन, पेंशन आदि भुगतान शामिल हैं। नगर निगम के वार्षिक बजट में 413 करोड़ की सकल प्राप्ति होनी है। जिसमे राज्य अनुदान से 190 करोड़ मिलेंगे। 15 वे वित्त से 66 करोड़ तथा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 50 करोड़ रुपए नगर निगम को मिलने का प्रावधान है। इसी प्रकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में भी एक करोड़ रुपए मिलेंगे। बैठक में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहित निगम के सभी अधिकारी व पार्षद राधाकृष्ण पाठक, राकेश भाटिया, बालकृष्ण चतुर्वेदी, संजय अग्रवाल, राजीव सिंह, राजवीर सिंह, पुनीत बघेल, ब्रजेश खरे, वैभव अग्रवाल,नीलम गोयल, आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.