हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 13 फरवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल के नेतृत्व में मथुरा महानगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए मथुरा वृंदावन नगर निगम का किया घेराव भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे नगर निगम कार्यालय पर फर्श विछा कर वहीं धरने पर बैठ गए जय जवान जय किसान नगर निगम मुर्दावाद नगर आयुक्त बाहर आओ के गगन भेदी नारे लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू किया मौके पर नगर निगम के अधिकारियों ने आकर कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया आपकी समस्या का समाधान होगा लेकिन कार्यकर्ता नगर आयुक्त को धरना स्थल पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे शहर कोतवाल बंगाली घाट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कार्यकर्ता नगर आयुक्त को धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे ।
इसके बाद कमेटी ने निर्णय लिया आधे घंटे के अंदर नगर आयुक्त नहीं आए तो कार्यालय की तालाबंदी होगी तालाबंदी के ऐलान के 1 मिनट बाद ही नगर आयुक्त धरना स्थल पर पहुंचे।
किसानो की समस्याओं को सुना एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन नगर आयुक्त ने दिया इसके बाद ज्ञापन सौंप कर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।महिला जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी
वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी
वरिष्ठ किसान नेता दिनेश आनंद पापे महानगर संयोजक विजय सिंघल महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा महानगर में जन समस्याएं सुरसा की तरह मुंह फाड़े हुए हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी हाथ पैर हाथ डरे बैठे हैं वार्ड नंबर 18 हंसराज कॉलोनी में डेढ़ सौ मीटर सड़क टूटी पड़ी हुई है इसके समाधान के लिए सात बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी कुंभकरण की नीद सोए हुए हैं मथुरा महानगर में गंदगी का बुरा हाल है लेकिन सफाई कर्मचारी नहीं आते मथुरा वृंदावन नगर निगम तो बन गया है लेकिन नगर निगम की कोई सुविधा नहीं है सिर्फ जनता को टैक्स के नाम पर लूटा जाता है मथुरा महानगर के सतोला गांव में पार्षद व नगर निगम के अधिकारी की मिली भगत बंजर जमीन को भू माफिया अपने कब्जे में ले रहे हैं।
जयसिंहपुर क्षेत्र गणेश टिला खादर मैं गंदगी का बुरा हाल है सफाई कर्मचारी 15 दिन तक नहीं आते गंदगी का बुरा हाल है मथुरा महानगर में जनता मीठे पानी को तरस रही है लेकिन मीठे पानी पर जल माफिया का राज है मथुरा महानगर में नगर निगम की मिली भगत से जल माफिया मीठा पानी बेचते हैं।
इन सभी समस्याओं का समाधान एक हफ्ते में नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कार्यकर्ता गाय भैंस बकरी के साथ मथुरा वृंदावन नगर निगम में अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस मौके पर महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा महानगर अध्यक्ष फैजान कुरैशी शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी शहर महासचिव असलम कुरैशी महानगर सचिव शैलेंद्र मिश्रा युवा शहर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरैशी शहिित दर्जनों महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद थे।
