हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता थाना क्षेत्र के गांव अलवाई में एक आठ साल के बालक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बालक सुबह घर से निकला था। शाम को जंगल में उसका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हत्या क्यों और किसने की, देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका। त्रिलोकी (8) पुत्र परमेश्वर निवासी अलवाई, छाता सुबह घर से सुबह 8.30 बजे करीब निकला था। दोपहर तक वह घर नहीं लौटा। दोपहर बाद परिवार वालों ने गांव के लोगों के साथ तलाश शुरू की। 4 बजे करीब शव गांव के जंगल में मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह के अनुसार बच्चे के साथ यौन हिंसा होने के सबूत नहीं मिले है।
संभवतः गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के पिता पेशे से मजदूर हैं। परिवार में एक बड़ी बहन और एक भाई भी है। अभी तक रंजिश का बिंदु भी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम को शव भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
