• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा से तीन बार सांसद रहे चौधरी तेजवीर सिंह अब बनेंगे राज्यसभा सदस्य

ByVijay Singhal

Feb 12, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने मथुरा से तीन बार सांसद रहे वर्तमान में उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव संघ के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह को राज्यसभा से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है । हाई कमान ने उत्तर प्रदेश से सात प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है जिसमें आरपीएन सिंह डॉ. सुधांशु द्विवेदी चौधरी तेजवीर सिंह श्रीमती साधना सिंह अमरपाल मौर्य डॉ संगीता बलवंत और आगरा के मेयर रहे नवीन जैन पार्टी प्रत्याशी बनाए गए हैं। इनके अलावा उत्तराखंड पश्चिम बंगाल कर्नाटक हरियाणा छत्तीसगढ़ बिहार से भी अलग-अलग प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पूर्व सांसद और भाजपा मथुरा के जिला अध्यक्ष रहे चौधरी तेजवीर सिंह ने राज्यसभा प्रत्याशी घोष आईटी किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी सहित पार्टी हाई कमान का आभार जताया है।
ज्ञात रहे कि चौधरी तेजवीर सिंह मथुरा से 96 ,97 और 98 में तीन बार सांसद निर्वाचित हुए थे। उनका पहला कार्यकाल मात्र 13 दिन का रहा दूसरा कार्यकाल 13 महीने का रहा जबकि तीसरा कार्यकाल पूरे साढे 5 साल के करीब रहा। उनकी लोकप्रियता और जाट समाज में कद्दावर स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने सन 18 में उन्हें उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष बनाया था।
मथुरा से पहली बार किसी स्थानीय नागरिक को पार्टी ने राज्यसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा की जानकारी मिलते ही समूचे मथुरा जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।

लोकसभा चुनाव से पहले संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) की खाली सीटों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी मुख्यालय की तरफ से जारी सूची के मुताबिक बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अपने भाग्य आजमाएंगे। देश में राजनीतिक रूप से सबसे अहम माना जाने वाला सूबा- उत्तर प्रदेश है। इस राज्य की सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवारों में दो महिलाओं को तरजीह दी गई है। यूपी की राज्यसभा सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का फैसला करते हुए भाजपा ने साधना सिंह और डॉ संगीता बलवंत पर भरोसा जताया। भाजपा उम्मीदवारों की सूची को सरकार की महत्वाकांक्षी मुहिम- महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन कानून से भी जोड़ा जा रहा है।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बिहार से डॉ धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 14 उम्मीदवारों की इस सूची में छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जा रहा है।
हरियाणा की राज्यसभा सीट से सुभाष बराला, जबकि कर्नाटक की सीट से नारायणा कृष्णासा भांडगे भाजपा प्रत्याशी होंगे। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने सामिक भट्टाचार्य को मौका दिया है। उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों पर भाजपा ने पांच पुरुष उम्मीदवार जबकि दो महिला नेत्रियों पर भरोसा जताया है। कभी केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल रहे आरपीएन सिंह ने लगभग दो साल पहले भाजपा का दामन थामा था। इस बार पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। डॉ सुधांशु त्रिवेदी एक बार फिर से किस्मत आजमाएंगे। सुधांशु वर्तमान में भी उच्च सदन के सदस्य हैं।

राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए भाजपा ने चौधरी तेजवीर सिंह को भी प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा अमरपाल मौर्य और नवीन जैन को भी प्रत्याशी बनाया गया है। महिला नेताओं में भाजपा ने साधना सिंह और डॉ संगीता बलवंत को प्रत्याशी बनाया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट में मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुकीं डॉ संगीता को अब संसद के उच्च सदन में भाजपा की बुलंद आवाज बनने का सुनहरा मौका मिल रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.