• Fri. Nov 27th, 2026

कोसीकलां के युवक की पलवल में गोली मारकर हत्या

Byvijay.singhal1233

Feb 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के युवक की पलवल में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर काम करने वाले गिडोह के एक युवक की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप कार्यालय के मालिक व उसके पास नौकरी करने वाले एक युवक लगाया है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पलवल जनपद के चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह के अनुसार, कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव गिडोह निवासी चंदन सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सचिन कुमार पुत्र श्याम सिंह पलवल के किठवाड़ी गांव निवासी अनिल दलाल के प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर नौकरी करता था। नौ फरवरी को सचिन कार्यालय में था एवं कार्यालय पर ही नौकरी करने वाला कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव धर्म नगर निवासी रवि भी वहीं मौजूद था। उन्हें रात नौ बजे सूचना मिली कि सचिन को अनिल के कार्यालय पर किसी ने गोली मार दी है। परिजन किठवाड़ी चौक स्थित कार्यालय पहुंच गए। पीड़ित चंदन सिंह का आरोप है कि उन्हें वहां पूछताछ करने पर पता चला है कि सचिन की हत्या रवि व अन्य नाम पता नामालूम लोगों ने गोली मारकर की है और हत्या में अनिल का हाथ है। चांदहट थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें किठवाड़ी गांव निवासी अनिल दलाल ने सूचना दी कि उनके पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी चौक के पास स्थित कार्यालय पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आकर सचिन को गोली मार दी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सोफा पर सचिन खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के चाचा की शिकायत पर रवि व अनिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.