हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की टीमों और विजिलेंस की टीम ने शनिवार को शहर और कोसीकलां में छापा मारा। दोनों जगह 17 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। यहां लोग मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर में कटिया डालकर बिजली चोरी करना 11 लोगों को भारी पड़ गया। निगम की टीम ने अचानक से छापा मारा। बिजली चोरों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। निगम की टीम ने शहरी क्षेत्र के जुगल घाट क्षेत्र में छापा मारकर चार स्थानों पर उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा, जबकि जवाहर हाट फीडर क्षेत्र में छापा मारकर सात स्थानों पर बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी लगातार जारी रहेगी। इधर, एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव के निर्देशन में जेई धीरज मिश्रा, जेई विजिलेंस राजेश सोनकर ने हरदेवगंज में छापा मारा, जहां मीटर बाईपास कर अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। सभी केबलों को उतारकर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। एक्सईएन दिनेश यादुवेंद्र ने बताया कि विजिलेंस टीमों का अपना काम है, वह कार्रवाई कर रही है, लेकिन जिले स्तर की जो टीमें बनाई गई हैं उन्हें निरंतर चेकिंग में लगाया गया है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
