• Fri. Feb 13th, 2026

सफेदा और बबूल के पेड़ों पर चली वन माफिया की आरी, 100 क्विंटल लकड़ी बरामद

ByVijay Singhal

Feb 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में वन माफिया हरे पेड़ों को बेखौफ होकर काट रहे हैं। वन विभाग की टीम ने जैत और फरह थाना क्षेत्र में दबिश देकर करीब 100 क्विंटल लकड़ी बरामद की है। हालांकि पेड़ काटने वाले फरार हो गए। मौके से तीन ट्रक और 2 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। विभाग ने फरह व जैंत थाने में तहरीर देकर11 नामजदों सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि विभाग की टीम को हरे पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने 31 जनवरी को फरह थाना क्षेत्र के सेरसा गांव में छापा मारकर करीब 80 क्विंटल सफेदा (यूकेलिप्टस) की लकड़ियां बरामद की। मौके से तीन ट्रक और एक ट्रैक्टर बरामद किया है, जिसमें कटे पेड़ों की लकड़ियां लदी थीं। कार्रवाई के दौरान वन माफिया और उसके गुर्गे चकमा देकर फरार हो गए। किशन सिंह निवासी सेरसा, योगेश पहलवान निवासी सेरसा, रामवीर सिंह निवासी हाथरस, सुभाष चंद्र निवासी हसनपुर मथुरा और मोहम्मद मेहताब निवासी संभल सहित 2 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सेरसा के अलावा अक्रूर क्षेत्र में 2 फरवरी को बबूल के 30 हरे पेड़ काट डाले। आरोपी लकड़ियों को ट्रैक्टर, ई-रिक्शे पर लादकर ठिकाने लगाने की तैयारी में थे। तभी वन विभाग की टीम ने छापा मारकर लकड़ी बरामद कर ली। लकड़ी का वजन करीब 20 क्विंटल है। टीम को देखकर आरोपी अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। टीम ने ट्रैक्टर, तीन ई-रिक्शा, एक साइकिल और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वन विभाग ने जैत थाने में तहरीर देकर कमल निवासी चामुंडा कॉलोनी राजपुर, रूप किशोर निवासी अक्रूर, हरिओम निवासी राजपुर, करन, सतीश और रामप्रसाद निवासी अक्रूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। राधाकुंड के नजदीक मुखराई गांव में दो दिन से इलेक्ट्रिक मशीनों से हरे पेड़ों का कटान किया जा रहा है। इस ओर वन विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। पौधरोपण के लिए संरक्षित भूमि पर कई पेड़ों को काटकर बाजार में आरा मशीन पर बेच दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की है।
अतुल तिवारी क्षेत्रीय वन अधिकारी मथुरा ने बताया भारी मात्रा में कटे पेड़ों की लकड़ियां बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ फरह और जैत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरे पेड़ों का कटान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.