हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षकों की भर्ती कराने वाले मुख्य आरोपी निलंबित लिपिक को बीएसए ने नोटिस जारी कर अंतिम सुनवाई का मौका दिया है। सुनवाई 21 फरवरी को होनी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने शनिवार को निलंबित चल रहे लिपिक महेश शर्मा को नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार महेश शर्मा वर्ष 2018 से फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले में निलंबित चल रहा है। इस प्रकरण में उसे कई बार सुनवाई का अवसर दिया गया. लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में उसे अंतिम अवसर देते हुए 21 फरवरी को सुबह 11 बजे की सुनवाई तय की है। निलंबित लिपिक महेश शर्मा द्वारा गिरोह बनाकर वर्ष 2017-18 में मथुरा में बड़े पैमाने पर परिषदीय विद्यालयों में ऐसे लोगों की भी शिक्षक के रूप में भर्ती करा दिया गया था, जिन्होंने न तो आवेदन किया, न ही काउंसलिंग कराई और ही उनके पास वैध शैक्षिक प्रमाण पत्र थे। वर्ष 2018 में एसटीएफ द्वारा घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए महेश शर्मा सहित करीब 15 बाबुओं व शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
