• Fri. Feb 13th, 2026

शक्ति वंदन अभियान से महिलाओं से सम्पर्क साधेगी भाजपा

ByVijay Singhal

Feb 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महिलाओं से संवाद के लिए पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान की शुरूवात चाय की चर्चा पर  की गई है। जिसकी कार्यशाला  पार्टी कार्यालय पुष्पांजलि उपवन  पर सम्पन्न हुई। कार्यशाला बृज क्षेत्र महामंत्री नगेंद्र सिकरवार निर्भय पांडे नरदेव चौधरी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने की।वहीं बृज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार  ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 में महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़े तथा उन्हे पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ा जाए इसके लिए तेजी से कार्य करना है। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी  ने कहा  कि शक्ति वंदन अभियान के अर्न्तगत  स्वंय सहायता समूह व महिला कल्याण के लिए  महिलाओं के घर पर सम्पर्क कर उन्हें सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों के बारे में बताया जाएगा।वहीं जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि पीएम मोदी ने संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को आरक्षण देते हुए विशेष कानून पास किया है। वहीं महिलाओं को केन्द्र में रखकर कई प्रकार की महत्वाकांक्षी योजना लेकर देश की महिलाओं को लाभान्वित किया है। वहीं महिला कार्यक्रम  जिला संयोजक मुर्दिता शर्मा ने कहा नारी शक्ति के सम्मान व स्वालंबन के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखला प्रदान की है। महिलाओं की सुरक्षा हेतु थाने स्तर पर एंटी रोमयो स्क्वायड का गठन किया गया है।वहीं जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया  25 फरवरी को मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसे पीएम वर्चुअली सम्बोधित करेंगे।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से कोसी नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल चौमूहा प्रमुख प्रतिनिधि शोभाराम शर्मा विजय शर्मा श्याम शर्मा तरुण सैनी  चीनू जैन  प्रतिमा सिंह भावना शर्मा विनीता द्विवेदी जी कमलेश सिंह सपना शर्मा ममता भारद्वाज मोनिका भटनागर लक्ष्मी गौतम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संचालन देवेश पाठक ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.