• Mon. Feb 9th, 2026

नाबालिग के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म,दुकानदार ने सामान लेने आई बालिका से की शर्मनाक हरकत

ByVijay Singhal

Nov 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां दुकान से सामान लेने गई नाबालिग के साथ पहले अश्लील हरकत की इसके बाद बहला फुसला कर दुकान के अंदर ले जाकर दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करती उससे पहले उसने जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में समुदाय विशेष की 7 वर्षीय बालिका घर के पास ही स्थित प्यारे लाल की दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान पर ही 65 वर्षीय प्यारे लाल ने पहले बालिका के साथ अश्लील हरकत की और फिर दुकान के अंदर ले जा कर दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। अधेड़ उम्र के प्यारेलाल की शर्मनाक हरकत यहीं रुकी। प्यारेलाल ने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया इसके बाद उसने पीड़िता को दस रुपए दिए और किसी को न बताने की धमकी दी। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसके हाथ में मौजूद दस रुपए देख मां ने जब जानकारी की तो वारदात के बारे में पता चला। पीड़िता घर पहुंची तो उसके कपड़े बिखरे हुए थे और उसके हाथ में दस रुपए थे। पीड़िता की मां ने जब पूछा की कपड़े क्यों बिखरे हैं और दस रुपए कहां से आए तब पीड़िता ने बताया कि प्यारेलाल बाबा ने उसके साथ यह शर्मनाक हरकत की है। पीड़िता की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने तत्काल अपने पति को इस बारे में जानकारी दी। घर पर पहुंचे पीड़िता के पिता ने अपने पड़ोसियों को जानकारी देने के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस वारदात की जानकारी कर जैसे ही प्यारेलाल को गिरफ्तार करने पहुंची उससे पहले ही उसने बदनामी के डर से जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी के द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले कर गई। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू कर दिया। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि मामले में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.