• Mon. Feb 9th, 2026

राधा वल्लभ मंदिर में मंगला आरती के समय हो गया हंगामा, दो श्रद्धालुओं में चले लात-घूंसे

ByVijay Singhal

Nov 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ठाकुर राधा बल्लभ के मंदिर प्रांगण में मंगलवार को मंगला आरती के दौरान दो श्रद्धालुओं में जमकर लात घूंसे चले। इसमें से एक श्रद्धालु के सिर से खून बहने लगा। मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। कई अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गए। कोलकाता के एक श्रद्धालु की चेन भी टूट गई। घटना के काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मंगलवार को चंद्रग्रहण था। रोज की तरह सुबह करीब छह बजे ठाकुर राधा वल्लभ की मंगला आरती हो रही थी। इसी दौरान आरती में खड़े होने के विवाद को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान दर्शन कर रहे कई अन्य श्रद्धालु भी मारपीट की चपेट में आ गए। एक युवक के सिर से खून बहने लगा। मंदिर में आरती कर रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। दोनों श्रद्धालुओं की मारपीट के दौरान दर्शन कर रहे अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल के भी चोट आई हैं। आरती के बाद उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन को दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में मंगला आरती के समय वह जहां पर खड़े थे। उसके पास ही दो युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनको भी चोट आई है। मंदिर के तिलकायत अधिकारी मोहित मराल ने बताया कि मंदिर में मंगलवार को अचानक भीड़ अधिक हो गई। इस दौरान दो श्रद्धालुओं में मारपीट हो गई। कोलकाता के एक श्रद्धालु के गले से सोने की चेन भी टूट गई। वृंदावन प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी लगने पर कार्रवाई करेंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.