• Fri. Feb 20th, 2026

बलदेव के गांव में गर्भवती की मौत, ससुराल-मायके वालों में तकरार

ByVijay Singhal

Feb 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के गांव नगला जमुनी निवासी गर्भवती महिला पूजा तोमर (25) पत्नी राहुल तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में तकरार हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने सही उपचार न कराने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। वहीं ससुरालवालों ने सही उपचार की बात कही है। वहीं शनिवार देरशाम तक इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से थाने पर नहीं दी। महिला की मौत के बाद बात बढ़ने के बाद मामला थाने पहुंचा। यहां से बलदेव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष ने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी हंगामे की बात सामने आ रही थी। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया गर्भवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला की मौत प्रसव के दौरान हुई। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। वहीं सीएचसी प्रभारी डाॅ. पीयूष सोनी ने बताया कि गर्भवती महिला को सीएचसी से जीवित अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां पर वह सही अवस्था में थी। परिजन जिला अस्पताल न ले जा कर निजी अस्पताल ले गए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.