• Thu. Nov 5th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्करनोएडा से दुल्हन की विदाई करा कर लौट रहे दूल्हे के पिता समेत 4 की मौत

Byvijay.singhal1233

Nov 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गढ़ी जल सिंह राया निवासी चंद्रपाल सिंह के बेटे श्याम सुंदर (28) की शुक्रवार को नोएडा बारात गई थी। शुक्रवार देर रात बोलेरो से दुल्हन लेकर मथुरा लौट रहे थे। बोलेरे में दूल्हा-दुल्हन सवार थे। यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 86 के पास बोलेरे हाईवे पर हादसे की शिकार सियाज कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरे के परखच्चे उड़ गए और सियाज कार में आग लग गई। बोलेरो में सवार दूल्हे के पिता चंद्रपाल, जीजा विशंभर की मौत हो गई। वहीं, बिचौलिया हरेंद्र, दूल्हा श्याम सुंदर (28), दुल्हन प्रेमवती (23), राखी (6) और प्रियांशी (4) घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। नोएडा से दुल्हन लेकर बारात मथुरा लौट रही थी। माइलस्टोन 87 पर पहले से खड़ी क्षतिग्रस्त सियाज कार से बोलेरे की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरे में सवार दूल्हा के पिता समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, दूल्हा-दुल्हन के साथ ही 3 लोग घायल हो गए।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर बोलेरे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर बोलेरो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान बिचौलिया हरेंद्र और बच्ची राखी (6) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर कोतवाली संजय त्यागी ने बताया, “हाथरस निवासी सोनू दिल्ली के सीमापुरी थाने में दरोगा हैं। शुक्रवार रात वह हाथरस लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर उनकी सियाज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। क्षतिग्रस्त कार रोड साइड में खड़ी थी, जबकि उसका एक पहिया सड़क पर पड़ा था। तभी दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही बोलेरो सड़क पर पड़े पहिए से टकराकर अनियंत्रित हो गई और कार से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद सियाज कार में आग लग गई। कार में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर लागाता हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं। इससे पहले दो बड़े हादसे 7 मई और 12 मई को हुए थे। इसमें कुल 12 लोगों की मौत हो गई थी। 7 मई 2022 को थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 7 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये हादसा माइलस्टोन 68 के पास हुआ था। यमुना एक्सप्रेस-वे पर वैगनआर कार और अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर हो गई थी। कार के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में कार में सवार तीन पुरुष, तीन महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। 12 मई 2022 को यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक में सवार लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई थी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.