• Wed. Jul 8th, 2026

मथुरा में सर्दी बढ़ते ही हृदय रोगियों की बढ़ी मुश्किल

ByVijay Singhal

Dec 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्दी बढ़ने के साथ ही हृदय व अस्थमा रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल व निजी क्लीनिकों में प्रतिदिन 200 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर भी इन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। दिसंबर माह बीतने की ओर है। तापमान लगातार गिर रहा है और सर्दी बढ़ रही है। ऐसे में हृदय रोगियों को भी परेशानी होने लगी है। अधिक सर्दी में हृदय रोग के साथ अन्य कई बीमारियां भी व्यक्ति को घेरने लगती हैं। जिला अस्पताल में ही प्रतिदिन हृदय रोग से संबंधित करीब 30 से 35 रोगी उपचार के लिए आ रहे हैं। जिनका उपचार चेस्ट फिजीशियन डॉ. रवि माहेश्वरी कर रहे हैं। हालांकि बीमारी गंभीर लगने पर वह भी हृदय रोग विशेषज्ञ के पास ही रोगी को रेफर कर रहे हैं। निजी चिकित्सकों पर भी प्रतिदिन लगभग 200 के करीब हृदय रोगी पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्गों के साथ युवा भी शामिल है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर गोयल बताते हैं कि कड़ाके की ठंड में शरीर की धमनियां सिकुड़ने लगती हैं। इससे हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसकी पहचान सीने में दर्द होना है। बांह, गले, जबड़े या पीठ में दर्द होता है। सांस लेने में तकलीफ होती है। चक्कर आना, घबराहट, गिर जाना इसके लक्षण होते हैं। इसके अलावा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे सेरिब्रोवैक्सुकलर एक्सीडेंट कहा जाता है। ऐसी दशा में ब्रेन हेमरेज हो सकता है। स्ट्रोक शरीर के किसी एक हिस्से में हो सकता है। ब्रेन की नस फट सकती है। कोई एक अंग या शरीर का कोई एक हिस्सा लकवाग्रस्त हो सकता है। इसकी पहचान यह है कि मरीज की आवाज नहीं आती है या आवाज लड़खड़ाने लगती है। वह बेहोश हो सकता है या सिर में दर्द होता है। शीतलहर में अस्थमा के रोगियों को भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। दमा के रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को अपनी दवाइयां नियमित रूप से लेते रहना चाहिए। यदि किसी तरह की परेशानी हो तो चिकित्सक से संपर्क करें।
बढ़ने की आशंका रहती है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। क्योंकि जाड़े में खून गाढ़ा होने के कारण धमनियां सिकुड़ने लगती हैं। इसलिए दवाइयों का सेवन कतई बंद न करें। कोई परेशानी महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। कड़ाके की सर्दी में तड़के उठकर व्यायाम नहीं करें, पानी पीते रहें, गर्म कपड़े पहनें, अल्कोहल अथवा धूम्रपान का सेवन करने से बचें, पेय पदार्थ का अधिक प्रयोग करें, परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.