हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाने से करीब 150 मीटर दूर पर हाईवे स्थित राधारानी ढाबे पर काम करने वाले 19 साल के युवक हरिओम की हत्या में पुलिस के हाथ लगा विपिन अभी तक वारदात के राज नहीं उगल रहा है। शनिवार को भी उससे पूछताछ जारी रही। अभी तक उसने, जिस शस्त्र से गोली मारी थी, उसे भी बरामद नहीं कराया है। इधर, अन्य चार हत्यारोपी अभी तक हाथ नहीं लगे हैं। वहीं, पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। शनिवार को भी वह पुलिस के पास पहुंचे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक हरिओम (19) पुत्र स्वः मूलचंद निवासी अझाई, जैंत के भाई सतीश ने राधारानी ढाबा के संचालक बंधुओं सहित उनके भतीजे व एक कारीगर सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कराया है। मजदूरी के 20 हजार रुपये मांगने के बदले में करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गोली मारने वाले मुख्य आरोपी विपिन को हिरासत में ले रखा है, मगर राम ठाकुर ने भाई सुनील ठाकुर, श्याम ठाकुर पुत्रगण सुनहरी निवासीगण जैंत व कारीगर दीपक हाथ नहीं आया है। सीओ सदर प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और शस्त्र बरामदगी के प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी है। हाईवे स्थित ढाबों पर खुलेआम परोसी जा रही है शराब, खुलेआम बिक रहा गांजा आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित ढाबों पर खुलेआम शराब परोसी जा रही है। इस पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। कई बार शराबी ढाबों पर खाना खाने को आने वाले सभ्य लोगों के साथ भी अभद्रता कर देते हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बदतमीजी से दो-चार होना पड़ता है, मगर आबकारी से लेकर पुलिस महकमा इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है।
हरियाणा बॉर्डर से सटे इलाके के ढाबों पर तो खुलेआम हरियाणा ब्रांड की शराब परोसी जाती है, जो कि अवैध रूप से परिवहन कर हरियाणा से लाई जाती है। यही हाल गांजे को लेकर भी है। हाईवे थाना क्षेत्र का नरहौली इलाका गांजा बिक्री के लिए बदनाम है। इसके अलावा शहर के आंबेडकर नगर, अनंतापाड़ा, सुभाष नगर, अंबाखार, खटौती कुआं, स्वामी घाट, पुराने बस अड्डे के पास, सदर क्षेत्र के पल्लीपार इलाके के अलावा वृंदावन में किशोर पुरा, पानी घाट, दुसायत मोहल्ला, जंगलकट्टी, चैतन्य विहार में खुलेआम गांजे की बिक्री होती है। वृंदावन में आने वाले विदेशियों को भी इसकी बिक्री की जाती है। एक सफेदपोश इस अवैध कारोबार का शरणदाता बना हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
