हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी पर्व पर शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं एवं विद्यालयों में भी गीता जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संपूर्ण विश्व के साथ अर्जुन को गीता का उपदेश देने वाले श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में भी गीता का सामूहिक पाठ किया गया। मंदिरों, संस्थाओं व विद्यालयों में गीता जयंती मनाई गई। इसी क्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लीला मंच पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान एवं ब्रजतीर्थ देवालय न्यास मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ स्वास्तिवाचन, दीप जलाकर एवं मंगलाचरण के उपरांत विद्वानों द्वारा श्रीमद्भगवत गीता के तत्व का सुंदर व्याख्यान एवं गीता की उपयोगिता का गुणगान किया गया। संस्थान सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, भागवताचार्य रमाकांत गोस्वामी, ब्रजतीर्थ देवालय न्यास के महासचिव आरके पांडेय, विनय त्रिपाठी, लालजी चतुर्वेदी, अमित भारद्वाज, आशुतोष त्रिपाठी, प्रभुदत्त ब्रह्मचारी आश्रम के 51 ब्राह्मणों की मौजूदगी रही। श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान एवं संस्कृत भारती मथुरा महानगर द्वारा मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार की मधुर ध्वनियों के मध्य श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी के समक्ष श्री मद्भागवत गीता का पूजन अर्चन किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
