• Wed. Jul 8th, 2026

मथुरा में बृज रज उत्सव मेला के लिए भूमि का चयन, शिल्पग्राम-पडाव स्थल बनेगा

ByVijay Singhal

Dec 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उ.प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद ने गोवर्धन मथुरा मार्ग स्थित ग्राम जचौंदा के निकट जनसुविधाओं/पडाव एवं शिल्पग्राम की स्थापना हेतु करीब 7 हैक्ट. भूमि का चयन किया है। इस भूमि पर प्रति वर्ष लगने वाले बृजरज उत्सव मेले का आयोजन किया जाता रहेगा। आगामी समय में होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में उक्त भूमि को निःशुल्क देने के लिए प्रस्ताव पारित किया जायेगा। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी स्तर पर इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर शासन को भेज दिया गया है। मंत्रिमंडल स्वीकृति के उपरांत उक्त भूमि का स्वामित्व पर्यटन विभाग को दे दिया जायेगा।
उ.प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस भूमि पर शिल्पग्राम-पडाव स्थल बनाया जायेगा। स्थानीय उत्पादों की दुकानों की स्थापना की जायेगी जिनसे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बृज के प्रोडक्ट उचित दर पर खरीदने को मिल सकेंगे। इसके अलावा रेलवे मैदान पर लगने वाला बृज रज उत्सव मेला भी इसी स्थान पर आयोजित किया जाया करेगा
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.