• Wed. Jul 8th, 2026

मथुरा में नामांतरण के एवज में सुविधा शुल्क मांगने वाले दो विकास प्राधिकरण कर्मी निलम्बित

ByVijay Singhal

Dec 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के दो कर्मचारियों को प्लाट नामान्तरण के नाम पर सुविधा शुल्क मांगना मंहगा पड गया है। उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप ने शिकायत मिलने पर निलम्बन की कार्यवाही के आदेश दिए है। काफी समय से बैंगलोर में रहने वाली एक सिनियर सिटीजन महिला कैलाश नगर में अपने प्लाट के नामांतरण के लिए विकास प्राधिकरण के चक्कर लगा रही थी। इस बीच उक्त महिला से दो लिपिकों ने सुविधा शुल्क की मांग की। उसने इसकी शिकायत उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप से की उन्होंने तत्काल पत्रावली मंगाकर स्वीकृति प्रदान कर दी। महिला ने उनको बताया कि दो कर्मचारी उनसे बार-बार सुवधिा शुल्क मांगते रहे है। इस पर उन्होंने लिखित शिकायत के आधार पर तत्काल प्राधिकरण के ओएसडी को निलम्बन की कार्यवाही के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष की इस कार्यवाही से विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गये है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.