हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के पोस्टमार्टम गृह पर चूहा पकड़ने को कर्मचारी दौड़ रहे हैं। सोमवार दिन में वहां खड़े लोग भी चौंक पड़े कि कर्मचारी क्यों भाग रहे हैं। जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम गृह पर चूहों ने कर्मचारियों को परेशान कर रखा है। चूहे नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। कभी-कभी वह शव को भी कुतर देते हैं। व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए सीएमओ डा.एके वर्मा द्वारा अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं। यहां पर दवा का छिड़काव भी कराया गया, जिससे चूहों की रोकथाम हो सके। सोमवार पोस्टमार्टम गृह पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चूहों को पकड़ने में जुट गये। दोपहर कर्मचारियों को दो चूहे दिखाई पड़े तो उसे पकड़ने वह दौड़े। काफी देर तक पोस्टमार्टम गृह पर भागदौड़ हुई लेकिन चूहे हाथ नहीं आये। वहां खड़े लोग इसको देख हंसने लगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
