हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्दियां बढ़ते ही बिजली की खपत बढ़ने लगी है। कुछ दिन पहले तक जहां 390 मेगावाट तक बिजली की खपत थी, वही अब बढ़कर 450 मेगावाट तक पहुंच गई है। दिसंबर माह आधे से अधिक बीत चुका है। तापमान गिरने के साथ ही उपभोक्ताओं के घरों में हीटर और गीजर चलने लगे हैं। यहां तक कि घर में चार कमरे हैं तो सभी में हीटर चल रहा है। दुकानों में भी सर्दी-ठंड से बचने के लिए हीटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके चलते जिले में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। अक्तूबर-नवंबर में लगभग 390 मेगावाट तक खपत थी, वही अब बढ़कर लगभग 450 मेगावाट तक पहुंच गई है। विद्युत अधिकारियों की मानें तो सर्दी पीक पर होने से बिजली खपत 600 मेगावाट तक पहुंचने के आसार हैं। एसडीओ ट्रांसमिशन विपिन सिंघल ने बताया कि फिलहाल मथुरा जोन में 450 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। हालांकि गत माह में यह 400 से थोड़ी कम थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
