• Fri. Jul 3rd, 2026

पापा का नाम लेकर खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

ByVijay Singhal

Dec 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में थोक दुकानदार के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए जाने का मामला सामने आया है। वारदात ठग ने बेटी को झांसे में लेकर अंजाम दिया।
बंसी गर्ग की कस्बे में चीनी की एजेंसी है। उनके बैंक का लेनदेन कार्य बेटी करती है। रोजाना दुकानदारों के फोन आते हैं। शनिवार दोपहर खाते में रकम जमा करने के लिए एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि पापा ने खाते में पैसे डालने के लिए तुम्हारा नंबर दिया है। नंबर तुम मुझे बताओ मैं तुम्हारे खाते में रकम डाल दूंगा। नंबर लेने के बाद कहा कि मैं तुम्हारे खाते में 10 रुपये डाल रहा हूं। बेटी ने सोचा के पापा ने बोला होगा। ठग के कहने पर बेटी ने जैसे ही मैसेज जांचने के लिए फोन होल्ड किया तो 50,000 रुपये खाते से कट गए। इस घटना के तत्काल बाद बेटी ने कारोबारी को बताया। इसके बाद पीड़ित खाते को फ्रीज करा दिया। पीड़ित के अनुसार, इस संबंध में साइबर सेल के नंबर पर शिकायत की है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.