हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महर्षि दयानंद जिला अस्पताल में अब हर दिन दांतों के मरीजों का उपचार होगा। सीएमओ ने वृंदावन और गोवर्धन से दंत चिकित्सकों की ड्यूटी जिला अस्पताल में लगाई है। दोनों चिकित्सक तीन-तीन दिन तक जिला अस्पताल में ओपीडी कर मरीजों का उपचार करेंगे। जिला अस्पताल में दंत चिकित्सक संदीप फौजदार द्वारा पिछले काफी समय से ड्यूटी पर न आने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान ले सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने वृंदावन सौ शैय्या के दंत चिकित्सक डॉ. सात्विक तथा गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. नीरज कुमार को जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार डॉ. सात्विक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी करेंगे। वहीं डॉ. नीरज कुमार सोमवार, शुक्रवार एवं बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों के दांतों का उपचार करेंगे। सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि डॉ. संदीप फौजदार छुट्टी लेकर गए थे, लेकिन अभी तक नहीं लौटे हैं। न ही उन्होंने कोई सूचना दी है। केवल चर्चा है कि उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। अभी तक अपना इस्तीफा नहीं दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
